in

10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एंड आरोग्य एक्सपो का उत्तराखंड में होने वाला है आयोजन, तैयारियां तेज

देहरादूनः उत्तराखंड में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का पहली बार आयोजन होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एंड आरोग्य एक्सपो का आयोजन 12 से 15 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले सम्मलेन की तैयारियों में आयुष विभाग समेत तमाम विभाग जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि इसमें 54 देशों के करीब सात हजार से अधिक डेलिगेट्स शामिल हो सकते हैं। साथ ही सम्मेलन में तमाम विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार विश्व आयुर्वेद सम्मेलन में 54 देशों के प्रतिनिधि डेलिगेट्स के रूप में शामिल होंगे। अभी तक करीब 6,500 से अधिक डेलिगेट्स इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जिसमें देशभर से आयुष व आयुर्वेद क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, संस्थाओं, संगठनों, एनजीओं के साथ ही यूरोप, अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका, नॉर्थ ईस्ट एशिया के तमाम देशों के डेलिगेट्स प्रतिभाग करेंगे।

बता दें कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन का एक मंच है. इसका मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है. इसी क्रम में साल 2002 में पहला विश्व आयुर्वेद कांग्रेस, कोच्चि (केरल) में एक आउटरीच कार्यक्रम के रूप में अयोजित किया गया था. इसके बाद हर दो साल बाद अलग-अलग राज्यों में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया जाता रहा है।

What do you think?

Written by Neeraj Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

ब्रेकिंगः देहरादून में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में अब मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खुलेंगे राज

उत्तराखंडः स्मार्ट मीटर के लिए इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल, मिलेगी पूरी जानकारी