हरिद्वार – उत्तराखंड के हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई, अभी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए, बताया जा रहा है कि मनसा देवी मंदिर परिसर में करंट लगने की अफवाह से भगदड़ मच गयी, इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है |
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ में 6 की मौत – जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज यानी 27 जुलाई की सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग के सीढ़ियों पर हुआ, जहां करंट लगने की अफवाह से अचानक भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग दब कर कुचल गए |
कई लोग दबे लोगों के ऊपर से गुजर गए, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 5 घायलों को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है, जबकि बाकी 23 घायलों का उपचार जिला अस्पताल हरिद्वार में चल रहा है |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख – हरिद्वार मनसा देवी मंदिर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गजों ने दुख जताया है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है |
“हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के मार्ग में भगदड़ की दुर्घटना में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार बहुत पीड़ादायक है, मैं सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, मैं प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों” – द्रौपदी मुर्मू, (राष्ट्रपति)
पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख जताया – वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी घटना पर दुख और संवेदना जताई गई है, प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ से जारी संदेश के मुताबिक, पीएम मोदी ने गहरा दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है |
”उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के रास्ते में हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख हुआ, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है” – नरेंद्र मोदी, (प्रधानमंत्री)
GIPHY App Key not set. Please check settings