in

देहरादून निकाय चुनावः कांग्रेस प्रत्याशी की निगम ने की NOC निरस्त, पर्चा खारिज

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद नगर निगम द्वारा दी गई NOC को निरस्त करने से विवाद खड़ा हो गया है। आज दोपहर बाद वार्ड भगत सिंह कॉलोनी से कांग्रेस प्रत्याशी इलियास अंसारी की NOC निरस्त कर दी गई।जिससे कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भी निरस्त हो गया है।

प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप

बताया जा रहा है कि दरअसल नामांकन के बाद भाजपा से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेसी प्रत्याशियों की NOC गलत तरीके से जारी करने और निरस्त करने की मांग को लेकर कल पहुंचे थे उस समय भी नारेबाजी हुई थी। जिसके बाद आज इलियास अंसारी की नामाकंन निरस्त हो गया। इस सूचना पर नगर निगम में कांग्रेसी एक जुट हो गए है और हंगामा कर प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व गृह मंत्री प्रीतम सिंह भी नगर निगम अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। ये भी पढ़ें चुनाव को धार देने के लिए BJP ने किया प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का गठन, देखें किसे दी कौन सी जिम्मेदारी

पुलिस और कांग्रेसियों के बीच भारी धक्का मुक्की

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कई बार पुलिस और कांग्रेसियों के बीच भारी धक्का मुक्की की स्थिति भी पैदा हुई। इस दौरान कुछ व्यक्तियों के साथ झड़प की बात भी सामने आई है। संभवतः वह आपत्ति दर्ज कराने वाले थे। भाजपा विधायक पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा। कई कार्यकर्ता भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ को पकड़ने भी दौड़ पड़े थे। ये भी पढ़ेंः देहरादून नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत ये 11 उम्मीदवार मैदान में, देखें

नगर निगम में हंगामा

गौरतलब है कि नगर निगम देहरादून में मंगलवार को भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने जबरदस्त हंगामा किया। भाजपा नेताओं ने चार वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पर आपत्ति लगाई। अदेयता प्रमाण पर सवाल उठाते हुए विधायक उमेश शर्मा काऊ और कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त व निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत की। उधर बचाव करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं पर लोकतंत्र का दमन करने और अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए नगर निगम में हंगामा किया था। निर्वाचन अधिकारियों ने मामले में नगर निगम से आख्या मांगी थी। जिसपर आज फैसला हुआ है।

What do you think?

Written by Neeraj Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ‘रुपयों’ से भरी अटैची लेकर पहुंचे सचिवालय, जानें पूरा मामला

भीषण हादसाः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों में आठ लोगों की मौत, मासूम बच्चों सहित 11 घायल