in

Uttarakhand Board Result 2025: टैलेंट से भरपूर प्रदेश को मिले नए सितारे, जानिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स

Uttarakhand Board Result 2025

Uttarakhand Board Result 2025 उत्तराखंड के विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शनिवार सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस मौके पर राज्य को मिले कुछ होनहार चेहरे, जिन्होंने मेहनत और लगन से टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

Uttarakhand Board Result 2025 हाईस्कूल (10वीं) के टॉप पर कौन-कौन?

  1. कमल सिंह चौहान – विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, मंडलसेरा (बागेश्वर) के छात्र कमल ने शानदार 99.20% (496/500) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
  2. जतिन जोशी – हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा (हल्द्वानी) के जतिन ने भी 99.20% अंक लेकर टॉप रैंक साझा की है।
  3. कनकलता – सरस्वती विद्या मंदिर, नई टिहरी की कनकलता ने 99.00% (495/500) अंक हासिल किए।
  4. दिव्यम – गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी के दिव्यम ने 98.80% अंक प्राप्त किए।
  5. प्रिया – सीएआईसी अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग की प्रिया ने भी 494/500 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर जगह बनाई।
  6. दीपा जोशी – पीपीएसवीएमआईसी, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) की दीपा ने भी 98.80% अंक प्राप्त किए हैं।

इंटरमीडिएट (12वीं) में चमके ये सितारे:

Uttarakhand Board Result 2025

  1. अनुष्का राणा – जीआईसी बड़ासी, देहरादून की अनुष्का ने 98.60% (493/500) अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।
  2. केशव भट्ट – एसपीआईसी, कारबारी ग्रांट (देहरादून) से केशव ने 97.80% (489/500) अंक प्राप्त किए।
  3. कोमल कुमारी – गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी की कोमल ने भी 97.80% अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई।
  4. आयुष सिंह राणा – एसवीएम इंटर कॉलेज, आवास विकास (ऋषिकेश) के आयुष ने 96.80% (484/500) अंक हासिल किए।

कुल प्रदर्शन पर नज़र डालें तो:

  • हाईस्कूल (10वीं) का कुल परिणाम: 90.77%
    1. लड़के: 88.20%
    2. लड़कियां: 99.25% (लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा)
  • इंटरमीडिएट (12वीं) का कुल परिणाम: 83.23%
  • लड़के: 88.10%
  • लड़कियां: 86.20%

What do you think?

Written by Neeraj Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नेशनल हेराल्ड केस

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया पर चार्जशीट के बाद कांग्रेस का हंगामा, BJP का तीखा पलटवार