in , , ,

यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया, मसूरी में घर पर किया वृत्तांतकार का सम्मान –

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘गैंटजर का यात्रा वृत्तांत’ स्तंभ व दूरदर्शन पर प्रसारित उनके यात्रा वृत्तांतों ने देश भर के पाठकों और दर्शकों को भारत की सुंदरता और गहराई से परिचित कराया गया है |

 

लेखक ह्यूग गैंटजर को शनिवार को मसूरी स्थित उनके ही आवास पर पद्मश्री प्रदान किया गया। उन्होंने अपना यह सम्मान अपनी दिवंगत पत्नी और सह-लेखिका कोलेन गैंटजर के साथ साझा किया।

 

वरिष्ठ IAS अधिकारी शैलेश बाघौली ने लेखक को उनके आवास पर यह पुरस्कार प्रदान किया, क्योंकि वे ( लेखक ह्यूग गैंटजर ) खराब स्वास्थ्य होने के कारण सम्मान प्राप्त करने के लिए दिल्ली नहीं जा सके थे।

 

1950 के दशक से यात्रा लेखन में सक्रिय इस दंपती ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक स्थलों और सार्वजनिक जीवन को अनूठे तरीके से प्रस्तुत किया है |

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘गैंटजर का यात्रा वृत्तांत’ स्तंभ और दूरदर्शन पर प्रसारित उनके यात्रा वृत्तांतों ने देश भर के पाठकों और दर्शकों को भारत की सुंदरता और गहराई से परिचित कराया गया है |

ह्यूग की तीक्ष्ण पत्रकारिता दृष्टि और कोलेन की कोमल अभिव्यक्ति शैली ने मिलकर भारतीय यात्रा साहित्य को एक नई ऊंचाई दी है, इसमें कहा गया है कि उनके लेखन ने न केवल लोगों को अपने देश की खोज करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि भारत की आत्मा को शब्दों में पिरोया |

What do you think?

Written by Prachi Saklani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर ब्राजील पहुंचे जहां ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे भाग, सम्मेलन कृषि, व्यापार, उर्जा समेत विभिन्न मुद्दों पर करेंगे चर्चा –

टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार –