in उत्तराखंड
पटेल नगर: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पटेल नगर कांड: दोस्त ने ही प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर रची लूट की साजिश

पटेल नगर कांड देहरादून पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में हुए प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कुमार की हत्या का खुलासा कर मुख्य आरोपी सचिन कुमार को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 30 नवंबर 2024 को पटेल नगर पुलिस को सूचना मिली कि यमुनोत्री विहार फेस-2 चंद्रबनी के एक किराए के मकान में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान मंजेश कुमार (42) निवासी खेड़ी जिला हरिद्वार के रूप में हुई। मकान मालिक प्रदीप कुमार बौडियाल ने बताया कि यह मकान सचिन कुमार और उसके साथी अर्जुन ने किराए पर लिया था।
पूछताछ में आरोपी सचिन ने खुलासा किया कि उसने और अर्जुन ने मिलकर पैसों के लालच में मंजेश की हत्या की। अर्जुन ने बताया था कि मंजेश की प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से लाखों रुपये की संपत्ति है, और उसके बैंक खाते में करीब 38 लाख रुपये जमा हैं। दोनों ने उसे लूटने की योजना बनाई।
29 नवंबर की रात, सचिन और अर्जुन ने मंजेश को बुलाया। शराब पीने के बाद, मंजेश के जाने के दौरान उन्होंने उसके हाथ-पैर पकड़कर जूते के फीते से गला घोंटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से सचिन को आशारोड़ी के जंगल से गिरफ्तार किया। उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। अर्जुन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
सचिन कुमार (29 वर्ष)
निवासी: निकट गैस प्लांट, भगवानपुर, हरिद्वार
आरोपित का आपराधिक रिकॉर्ड
सचिन पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। अर्जुन का भी आपराधिक इतिहास है, जो डोईवाला में 2019 की हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
फरार आरोपी अर्जुन की तलाश जारी
पुलिस की टीम अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
GIPHY App Key not set. Please check settings