in

खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मिलेंगे अब इतने रुपए, आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड जहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करन रहा है उसकी तैयारियां तेज हो रही है तो वहीं उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार ने बड़ा ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जितने वालों के लिए प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर दी है। सरकार अब उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 12 लाख, आठ लाख और 6 लाख रुपए देगी।

ये भी पढ़ें:देहरादूनः रातों रात बनाए गए स्पीड ब्रेकरों पर बड़ा एक्शन,15 मिनट में हुए थे सात हादसे

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खेलों में पहले स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जितने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार छह लाख, चार लाख और तीन लाख रुपए देती थी। इस बार उत्तराखंड सरकार ने अपने खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर दी है, जिसका शासनादेश भी जारी हो चुका है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: देहरादूनः अलकनंदा एन्क्लेव में बुजुर्ग के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। प्रोत्साहन धनराशि बढ़ाने का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय समेत ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश का नाम बढ़ाएं।

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। जिसके लिए सरकार और प्रशासन ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। वहीं खेल विभाग की बीते काफी समय से नेशनल गेम्स की तैयारियों में लगा हुआ है।

What do you think?

Written by Neeraj Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

(नकसीर या एपिस्टेक्सिस

नाक से खून निकलना  (नकसीर या एपिस्टेक्सिस) का कारण, घरेलु उपाय

IMA POP: भारतीय सेना को मिले 456 सैन्य अफसर, जतिन कुमार को मिला स्वार्ड ऑफ ऑनर