देहरादूनः राजधानी देहरादून के थाना पटेलनगर क्षेत्र से बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि यहां नाले में डेढ़ वर्षीय बच्चा गिर गया। सूचना पर पुहंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं घटना से बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं क्षेत्र में हडकंप मच गया।
उत्तराखंड की पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” प्रोमो और पोस्टर लांच
मिली जानकारी के अनुसार CCR देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पटेलनगर थाने के पीछे एक डेढ़ वर्षीय बच्चा नाले में गिर गया है। जिसके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। घटना की सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से SI रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
पटेल नगर: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मौके पर पहुंच टीम को पूछताछ में पता चला कि घटना रात्रि की है। जिसमे एक डेढ़ वर्षीय बच्चा नाले में गिर गया था। SDRF टीम द्वारा थाने के पीछे नाले में संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभी बच्चे का पता नही चल पाया है। लापता बच्चे की पहचान कृष पुत्र कृष्णा r/o हारून बस्ती डेरा खास के रूप में हुई है।
GIPHY App Key not set. Please check settings