देहरादून। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। शनिवार की सुबह हादसे के साथ हुई है। बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई सेना के जवान घायल हो गए है।
ये भी पढेंः दर्दनाक हादसा- शादी की खुशियां मातम में बदली, पांच लोगों की मौत-चार गंभीर घायल
मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार को तड़के सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर एक टीले पर जाकर अटक गया। जो जोशीमठ से रायवाला ऋषिकेश जा रहा था। वाहन में मद्रास रेजीमेंट के जवान थे, जोकि जोशीमठ में तैनात है।
ये भी पढेंः जौलीग्रांट के पास से दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत
वहीं घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और लोगों की मदद की। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जवानों को मामूली चोटें आई हैं।
GIPHY App Key not set. Please check settings