in

UCC: 2 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हुए, सीएम धामी बोले – ”ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा उत्तराखंड”

UCC के तहत उत्तराखंड में अब तक 2 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हो चुके हैं। सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है।

UCC के तहत उत्तराखंड में अब तक 2 लाख से अधिक विवाह हो चुके हैं।  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। विवाह पंजीकरण अब अधिक सरल व पारदर्शी बन चुका है। आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न हो, इसके लिए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण शुल्क पूरी तरह निःशुल्क किया गया है।

 

 

अब तक 2 लाख से अधिक विवाह UCC के अंतर्गत पंजीकृत हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि यह देवभूमि की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने सभी से अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं जाने की अपील की। कहा कि मिलकर इस नवचेतना को सशक्त बनाएं और एक न्यायपूर्ण उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।

What do you think?

Written by Prachi Saklani

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर से मिले सीएम धामी, जल-विद्युत परियोजनाओं को लेकर हुई चर्चा

18 जून से शुरू होगा एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन –