in ,

बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख,घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख दिए जाएंगें

बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत और 25 लोग घायल

बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत और 25 लोग घायल

रिपोर्टर हरीश शर्मा समाचार उत्तराखंड  उत्तराखंड के भीमताल में रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत और 25 लोग घायल हो गए हैं। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे और सभी को  खाई से बहार निकला हैं।

नैनीताल जिले में भीमताल और हल्द्वानी के बीच एक बस अनियंत्रित होकर करीब  100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है की बस में 28 लोग सवार थे। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से ₹2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹3 लाख दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में हुई सड़क दुर्घटना के रेस्क्यू कार्य में स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस और SDRF का सहयोग करने पर उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और SDRF की मदद करने के लिए स्थानीय नागरिकों का साथ आना यह दर्शाता है कि हमारे प्रदेश के लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि सभी की सहायता से समय पर कई लोगों का रेस्क्यू किया जा सका। रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों का यह परिश्रम एवं समर्पण अत्यंत सराहनीय है।

What do you think?

Written by Neeraj Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Bhimtal Bus Accident

Bhimtal Bus Accident: हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, 25 से 30 लोग थे सवार

Chakrata Car Accident: बर्फ देखने जा रहे दोस्तों की कार हादसे का शिकार, एक की मौत- कई घायल