Election Commission EVM: आजकल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ आरोप प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। जिसमें की बिपक्ष के बड़े बड़े नेता भी शामिल है। इसी बीच हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है।
जिसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिया हैं। इस वीडियो को लेकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने ट्वीट किया और सरकार पर निशाना साधा है। बताया जा रहा हैं की ये वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा का है। इस वीडियो में एक शख्स आठ बार वोट डालने का दावा कर रहा है। इसी वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ हैं।
blockquote class=”twitter-tweet” data-media-max-width=”560″>
अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो…
भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/8gwJ4wHAdw
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 19, 2024
आपको बता दें की दरअसल में इस वीडियो को सबसे पहले सपा सुप्रीमो ने शेयर किया और लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करेंगे नहीं तो BJP की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। इसके बाद इसी पोस्ट को कांग्रेस के राहुल गांधी ने शेयर किया और वे भी हमलावर हो गए।
साथ ही अधिकारियों को धमकी भी दे दी। वहीं राहुल गांधी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना रही हैं।
और लोकतंत्र को लूटना चाहती है। कांग्रेस चुनाव में ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से उम्मीद करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें। नहीं तो INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचने को मजबूर होगा।
अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने तो बकायदा अधिकारियों को धमकी भी दे दी है कि अगर उन्होंने कुछ गड़बड़ की तो इंडिया की सरकार में उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देखिये क्या है वायरल वीडियो में
यह वीडियो एटा का बताया जा रहा है। आरोप है कि एक नाबालिग लड़के द्वारा आठ बार भाजपा के पक्ष में वोट डाला गया। जो विडिओ में साफ दिख रहा हैं। आरोप लगा कि ये घटना बूथ कैप्चरिंग को दर्शाती है। वीडियो में एक युवक EVM के पास खड़ा है. वह इस वीडियो में 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है. हालांकि समाचार उत्तराखण्ड इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
GIPHY App Key not set. Please check settings