Kejriwal Arrest: आज प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी, होलिका दहन के साथ फूंका जाएगा पुतला
Kejriwal Arrest: मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP पार्टी आज रविवार 24 मार्च को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी।
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर किया जाएगा।
साथ ही होलिका दहन के समय कैंडल मार्च के साथ पुतला दहन करेगी।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हम सबने देखा कि किस तरीके से केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।
आज भाजपा सरकार देश की संस्थाओं को खत्म करने में लगी हुई है।संदीप पाठक ने आगे कहा कि आज जो भी भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ED और CBI छोड़ दी जाती है।
आज विपक्ष के नेताओं को डराया, धमकाया जा रहा है. मोदी सरकार ने बिना किसी सबूत के हमारे पहले ही तीन बड़े नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है। अब भाजपा सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
इसी के चलते आज 70 विधानसभाओं में पुतला फूंका जाएगा।
वहींं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली की जनता सड़कों पर उतर आई है। पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है और सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग कर रही है।
GIPHY App Key not set. Please check settings