in , ,

टिहरी मेडिकल कॉलेज पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का बड़ा पत्र, ईंगियां में निर्माण की मांग

टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। भागीरथीपुरम के समीप ईंगियां में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग दोहराई गई।
 नई टिहरी | 3 अगस्त 2026 टिहरी गढ़वाल में प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूर्व में चयनित भागीरथीपुरम के समीप ईंगियां क्षेत्र में ही कराने का अनुरोध किया है।
टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, ईंगियां में निर्माण की मांग तेज
सांसद ने अपने पत्र में बताया कि टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा 31 जुलाई 2026 को उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में कहा गया है कि दो-दो मुख्यमंत्रियों द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा के बावजूद अब तक कार्यान्वयन के आदेश जारी नहीं हुए हैं, जिससे क्षेत्र की जनता में नाराजगी बढ़ रही है और चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। भागीरथीपुरम के समीप ईंगियां में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग दोहराई गई।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री द्वारा पूर्व में टीएचडीसी (THDC) के सहयोग से टिहरी बांध परियोजना के निकट मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का भी गठन किया जा चुका है।
सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मेडिकल कॉलेज के निर्धारित मानकों और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व में चयनित भागीरथीपुरम के समीप ईंगियां स्थल पर ही मेडिकल कॉलेज निर्माण को स्वीकृति प्रदान की जाए।
टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

What do you think?

Written by Neeraj Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मां ने ही 15 वर्षीय बेटी का कराया सौदा,

देहरादून: मां ने ही 15 वर्षीय बेटी का कराया सौदा, अपहरण की झूठी कहानी का पुलिस ने किया खुलासा