बेंगलुरु | IPL 2025 विराट कोहली और एमएस धोनी का आख़िरी मैच 3 मई 2025 आईपीएल 2025 का सीजन भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निराशाजनक रहा हो, लेकिन शनिवार की रात एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की आंखें नम कर दीं।
मैच के बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों दो रनों से हार का सामना करना पड़ा, तब एक भावुक दृश्य मैदान पर देखने को मिला — विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच गले मिलते हुए एक पल, जिसने पूरे देश के दिलों को छू लिया।
मैच के बाद हेंडशेक के दौरान, विराट कोहली ने धोनी से मिलने से पहले **अपनी टोपी उतारकर** उन्हें आदर दिया, जो फैंस के दिलों को और भी पिघला गया। यह एक ऐसा लम्हा था जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
स्टार स्पोर्ट्स, जो कि आईपीएल का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है, ने इस पल की एक तस्वीर साझा की और उस पर लिखा — One Last Time? (क्या यह आख़िरी बार था?। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
❤️ 🫂💛🥺 pic.twitter.com/mZTAd7TFzT
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2025
फैंस इस सवाल से भावुक हो गए कि क्या यह सच में धोनी और विराट कोहली की मैदान पर आख़िरी मुलाक़ात थी? क्या अब कभी ये दो दिग्गज क्रिकेटर मैदान पर आमने-सामने नहीं दिखेंगे?
धोनी की टीम इस साल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और इस बात की अटकलें भी तेज़ हो गई हैं कि शायद यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो।
वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार चेन्नई के खिलाफ सीजन में दो बार जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।
भले ही चेन्नई की हार हुई हो, लेकिन उस मैच की सबसे बड़ी जीत फैंस के लिए धोनी और कोहली की वह झप्पी थी, जो हमेशा याद रखी जाएगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings