उत्तराखंड में बीती शाम मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिली मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 31 मार्च तक अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। मौसम विभाग की ने उत्तराखंड में 31 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहेगी। मौसम के विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कई जगह ओलावृष्टि बारिश की संभावना है वहीं पौड़ी टीवी चमोली, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश की ही संभावना है
देहरादून के मौसम का हाल:
मौसम विभाग की माने तो आज देहरादून में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वही देहरादून में आज गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी 31 मार्च को भी देहरादून में ओलावृष्टि जारी रहेगी। वही न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 1 अप्रैल को देहरादून में ओलावृष्टि और बारिश तो नहीं होगी लेकिन आशिकतोर पर बादल छाए रह सकते हैं।
नैनीताल के मौसम का हाल:
मौसम विभाग की माने तो नैनीताल में भी 31 मार्च तक ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी मौसम विभाग के मुताबिक आज नैनीताल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा 31 मार्च को नैनीताल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी की माने तो 1 अप्रैल को नैनीताल में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं इसी के साथ गरज और बिजली चमकने सी गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
अल्मोड़ा के मौसम का हाल:
मौसम विभाग की माने तो अल्मोड़ा में आज यानी 30 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वही अल्मोड़ा में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो अल्मोड़ा में आज धूलभरी आंधी भी चल सकती है। कल्याणी 31 मार्च को भी अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
GIPHY App Key not set. Please check settings