in , ,

भाजपा को मिलेगा जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष, 1 जुलाई को एलान संभव, दौड़ में तैर रहे ये नाम –

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास के मुताबिक 29 जून को प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयन की घोषणा कर दी गयी है। 1 जुलाई को प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। चुनाव की प्रक्रिया 29 जून से शुरू होने की संभावना लग रही है।

पार्टी राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्यों का भी चुनाव करेगी। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

ऐसा हुआ तो उसी दिन चुनाव में प्रतिभाग करने वाले मतदाताओं के नामों की सूची भी प्रदेश पार्टी कार्यालय में जारी हो जाएगी। फिर 30 जून को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 1 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इसका विधिवत रूप से कार्यक्रम जल्द जारी होगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों का चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई है।

भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर अभी रहस्य बना हुआ है। हालांकि पार्टी के भीतर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चाएं भी तैर रही हैं। इसके पीछे की वजह अब तक हुए चुनाव में पार्टी की कामयाबी, पार्टी के सभी बड़े नेताओं में उनकी स्वीकार्यता और मुख्यमंत्री धामी से उनका समन्वय बताई जा रही है।

What do you think?

Written by Prachi Saklani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

उत्तराखंड में मुश्किल भरे हो सकते हैं अगले 3 दिन, भारी बारिश की संभावना –

यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास आज बादल फटा, बहुत मजदूर लापता, रेस्क्यू कार्य तुरंत जारी –