यमुनोत्री हाईवे पर देर रात बादल फटने से तबाही मच गयी जिसमे 8-9 मजदूर लापता हो गए | उत्तराखंड में देर रात से तेज बारिश हो रही है, उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर पालिगाड ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से तबाही मच गयी | इस दौरान यंहा होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया | जिस कारण बहुत सारे मजदूर लापता हो गए हैं |
अब लापता मजदूरों को ढूंढ़ने के लिए प्रशासन टीम व SDRF की टीम रहत व बचाव कार्य में लगी हुई है | वंही सी एम धामी ने इस घटना की जानकारी ली और तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए |
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 12 बजे की है। बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठेत ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की सूचना मिली, टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि यहां सड़क निर्माण व अन्य कार्य में लगे कुछ लोग टेंट लगाकर रह रहे थे। तेज सैलाब आने पर वह बह गए हैं। अभी तक 8 से 9 लोगों के लापता होने की खबर है। ये सभी नेपाली मूल के बताये जा रहे हैं |
उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य का कहना है कि टीम ने लापता हुए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं, 10 श्रमिकों को रेस्क्यू कर पालीगाड़ लाया गया है।
GIPHY App Key not set. Please check settings