in

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों संग की बड़ी बैठक, दिए ये अहम निर्देश-होंगे ये काम

देहरादूनः उत्तराखंड को जहां 2025 तक सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में अहम बैठक की है। सशक्त उत्तराखण्ड@ 2025 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उत्तराखण्ड के रजत उत्सव वर्ष तक सभी विभागों को दो-दो गेम चेंजर योजनाओं पर कार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को इस संबंध में हुई कार्य प्रगति का स्पष्ट विवरण आगामी बैठक में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 की शुरूआत, पहुंचे 50 देशों के डेलीगेट्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य की जीएसडीपी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सभी विभाग अल्पकालिक, मध्यकालिक तथा दीर्घकालिक योजना के अनुसार, तेजी से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी कार्य किए जाएं, उनका परिणाम धरातल पर पूर्ण रूप से दिखाई दे। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों में तेजी लाने के लिए सचिव और विभागाध्यक्षों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में अब IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, ये बने IG गढ़वाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श उत्तराखण्ड की दिशा में तेजी से कार्य किया जाना अधिकारियों का दायित्व है। राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। कृषि, बागवानी, ऊर्जा, पर्यटन, आयुष जैसे क्षेत्रों में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर समिट के दौरान आये निवेश प्रस्तावों की तेजी से ग्राउंडिंग हो, इसके लिए और प्रभावी प्रयास किये जाएं।

ये भी पढ़ेंःउत्तराखंड में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी को लेकर बड़ा फैसला, जानें

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, सेतु के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेश बगौली,  दिलीप जावलकर, डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत सिन्हा, विनय शंकर पाण्डेय,  एस.एन. पाण्डेय एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What do you think?

Written by Neeraj Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

उत्तराखंड में वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 की शुरूआत, पहुंचे 50 देशों के डेलीगेट्स

मुख्यमंत्री के काफिले में ASI और टैक्सी ड्राइवर की मौत

मुख्यमंत्री के काफिले में ASI और टैक्सी ड्राइवर की मौत, मचा हड़कंप