देहरादूनः उत्तराखंड निकाय चुनाव से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 100 नगर निकायों में दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। आज बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया गया है। कई लोग अपने नाम वापस ले रहे है। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 93 की स्वतंत्र प्रत्याशी निधी द्वारा मेयर प्रत्याशी कांग्रेस वीरेन्द्र पोखरियाल को समर्थन में अपना नाम वापस लिया गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः BREAKING: उत्तराखंड में नए साल के पहले ही दिन शासन ने किया बड़ा फेरबदल, IAS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
तीन जनवरी को चुनाव चिन्ह का आवंटन
बता दें कि नगर निकायों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए, जिनमें से दो रद्द हो गए। 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन आए, जिनमें से 20 रद्द हुए। 46 नपं अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन आए, जिनमें से 12 रद्द हुए। मेयर-अध्यक्ष के कुल 690 में से 34 रद्द हो गए। अब 656 बचे हैं। इनमें मेयर के 101, नपा अध्यक्ष के 265 और नपं अध्यक्ष पद के 290 नामांकन बचे हैं। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः BREAKING: उत्तराखंड में नए साल के पहले ही दिन शासन ने किया बड़ा फेरबदल, IAS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
नगर पंचायत सदस्य के 1508 नामांकन वैध
वहीं 100 निकायों में 5750 नामांकन पार्षद और वार्ड सदस्य के लिए आए, जिनमें से 168 रद्द होने के बाद अब 5582 नामांकन वैध हैं। इनमें नगर निगम के पार्षद के लिए 2240, नगर पालिका के 1834 और नगर पंचायत सदस्य के 1508 नामांकन वैध पाए गए हैं।
कहा हुए कितने नामांकन पत्र निरस्त
चुनाव आयोग की माने तो नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत दिनांक 1 जनवरी 2025 अर्थात जांच (स्क्रुटनी) के अंतिम दिन नगर प्रमुख के 2 नामांकन पत्र, अध्यक्ष के 32 नामांकन पत्र तथा सभासद/सदस्य के 168 नामांकन पत्र जांच में निरस्त हुए। इस प्रकार 32 में से 20 नामांकन पत्र अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के तथा 12 नामांकन पत्र अध्यक्ष नगर पंचायत के जांच में निरस्त हुए। साथ ही 168 में से सभासद नगर निगम के 58, सदस्य नगर पालिका परिषद के 53, सदस्य नगर पंचायत के 57 नामांकन पत्र जांच में निरस्त हुए।
GIPHY App Key not set. Please check settings