in

मौसम अपडेटः उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, यहां शीत लहर का प्रकोप

देहरादूनः उत्तराखंड में दून समेत कई मैदानी इलाकों में हल्के कोहरे से दिन की शुरुआत हुई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि 5 जनवरी से 7 जनवरी तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। आइए जानते है कहा कैसा रहेगा मौसम।।

ये  भी पढ़ेंः पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

Table of Contents

इन जिलों में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी जिले में कुछ जगहों पर बर्फबारी होगी। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी। वहीं, तीन जनवरी से आठ जनवरी तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। छह जनवरी को थोड़ा बादल हो सकते हैं। इस दौरान सप्ताह भर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड निकाय चुनावः जांच के बाद 202 नामांकन रद्द, अब चुनावी रण में बचे इतने प्रत्याशी, पढ़ें अपडेट

इन जिलों में शीतलहर का प्रकोप

इधर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में नए साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड और शीत लहरों में लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। शीत लहरों के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। इस ठिठुरन वाली सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक होने के साथ ही अलाव का सहारा ले रहे हैं। रामनगर और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है।

कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में कमी

ठंड के साथ कोहरे का असर भी दिख रहा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में कमी आई है। रामनगर और उसके आसपास के तापमान में भी काफी गिरावट आ गयी है। रामनगर का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

What do you think?

Written by Neeraj Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

उत्तराखंड निकाय चुनावः जांच के बाद 202 नामांकन रद्द, अब चुनावी रण में बचे इतने प्रत्याशी, पढ़ें अपडेट

उत्तराखंड में इस दिन होगा 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन, सीएम ने किया विमोचन