in ,

उत्तराखंड – महेंद्र भट्ट फिर बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष आज सिर्फ उन्होंने ही किया नामांकन दाखिल –

देहरादून – महेंद्र भट्ट फिर से उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बनने वाले हैं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन किया है, ऐसे में महेंद्र भट्ट निर्विरोध दोबारा उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बन जाएंगे, महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे |

महेंद्र भट्ट का राजनीतिक करियर – महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था, उनको मदन कौशिक के स्थान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, महेंद्र भट्ट 2002-2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे, इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली थी, 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी |

2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया  |

बीजेपी के कद्दावर नेता हैं महेंद्र भट्ट – महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के कद्दावर व मुखर नेताओं में एक हैं, वो अपने बेलाग बयानों के लिए जाने जाते हैं |

इनका जन्म 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ, भट्ट का राजनीतिक करियर 1991 में शुरू किया था | 1991-1996 तक महेंद्र भट्ट एबीवीपी यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहसचिव रहे | 1994-1998 तक वो एबीवीपी में टिहरी विभाग के विभाग संगठन मंत्री के पद पर रहे, इस दौरान किए गए उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने 1998 में भट्ट को बीजेपी युवा मोर्चा का सचिव बनाया |

What do you think?

-1 Points
Upvote Downvote

Written by Prachi Saklani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

उत्तराखंड – 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा चुका गंगा का जलस्तर –

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा मलबा,आवाजाही बंद, बारिश का रेड अलर्ट जारी –